संपर्क : 7454046894
धरती पर सबसे पहले आया ये जीव!

अगर आपसे पूछा जाए कि सबसे पहले धरती पर आने वाले जीवधारियों में कौन है, तो आप सही-सही नहीं बता पाएंगे। पर वैज्ञानिकों ने अब दावा किया है कि धरती पर मछलियां सबसे पहले आईं। वो भी 409 मिलियन साल पहले। खास बात ये है कि वैज्ञानिकों को उसके अवशेष मिले हैं। ये मछली आधे फुट लंबी थी और धरती पर झील में आई थी।
वैज्ञानिकों के समूह ने साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया है कि धरती पर आने वाली पहली मछलियों के समूह में से एक का जीवाश्म भी मिला है। इसकी हड्डियों में रीढ़ की हड्डियां मिली हैं।
धरती पर जीवों की उत्पत्ति से जुड़े शोधकार्यों से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन में सबसे पहले साल 2009 में ऐसे जीवाश्मों की खोज हुई थी। जिंगलू और मिंझू नाम के शोधकर्ता चीनी विज्ञान अकादमी से जुड़े हैं और उन्होंने ही जीवों के सबसे पुराने समूह किंगमेंडस की खोज की। उन्होंने इसे ओनीचोडोंट नाम भी दिया। यही दोनों लोग ही इस रिपोर्ट के मूल लेखक भी हैं। ओनीचोडोंट के बारे में अब भी लोगों को कम ही जानकारियां होंगी। ये मछलियां धरती से 350 मिलियन साल पहले विलुप्त हो गई थी।